नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूरनमल अग्रवाल के आदर्शों और सामाजिक योगदान को किया याद, श्रद्धांजलि सभा में साझा हुए संस्मरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूरनमल अग्रवाल के आदर्शों और सामाजिक योगदान को किया याद, श्रद्धांजलि सभा में साझा हुए संस्मरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/बलांगीर

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी विजयानंद जी महाराज

सेवानिवृत्त न्यायाधीश ब्रज राज केडिया ने सुनाए संस्मरण, रायपुर और बलांगीर में श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ भोजन वितरण

रायपुर/बलांगीर ACGN:- स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल की स्मृति में रायपुर और बलांगीर में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों, परिचितों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, आत्मीय व्यवहार और जीवन मूल्यों को याद किया।
स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल के पुत्र मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल (अन्नू) और राजेश अग्रवाल ने अपने पिता को अपना गुरु और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनसे मिले संस्कार, साहस और आत्मविश्वास जीवनभर उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त न्यायाधीश ब्रज राज केडिया ने पूरन भाई के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि वे लगभग चार वर्षों तक पूरन भाई के घर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर चुके थे। उन्होंने कहा कि पूरन भाई सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे और विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते तय कराने में सहयोग करते थे। वे अतिथियों का आत्मीय सत्कार करते थे और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की यथासंभव सहायता भी करते थे।


परिवार में भी सामाजिक गतिविधियों की यह परंपरा आगे बढ़ रही है। संजय अग्रवाल (अन्नू) उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे हैं, जबकि मनोज अग्रवाल रायपुर में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
रायपुर में 20 अक्टूबर को समता कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में पगड़ी रस्म एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। वहीं बलांगीर में भी स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भोजन वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और आत्मीय व्यवहार को याद किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल अपने पीछे धर्मपत्नी शांति देवी अग्रवाल, पुत्र मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल (अन्नू) एवं राजेश अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पौत्र अभिषेक, अभीर, रोहन एवं कृष, पौत्रवधू प्रेरणा, पुत्रियां साधना, बबली एवं हीना तथा दामाद दिलीप, अशोक एवं अभिषेक शामिल हैं। उनके दौहित्र हिंक्ल, हनी एवं आदि तथा प्रपौत्र अर्द्विक सहित समस्त अग्रवाल (तायल) परिवार उनकी स्मृतियों को संजोए हुए है।
स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल का परिवार समलेश्वरी मशीनरी, शांति एंटरप्राइजेज एवं शांति सैनिटरी जैसे प्रतिष्ठानों से भी जुड़ा रहा है। श्रद्धांजलि सभाओं में लोगों ने उनके जीवन से जुड़े आदर्शों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now