जय स्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने का आरोप, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
आईसीआईसीआई बैंक के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, स्टील का धारदार चाकू जब्त; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गोलबाजार पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना मिली कि जय स्तंभ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है और वहां से गुजरने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आदित्य दास मानिकपुरी, पिता टुकेश दास मानिकपुरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का एक धारदार चाकू जब्त किया। मामले में थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































