ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी, 8.40 लाख की 2100 टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास ग्राहक की तलाश में था आरोपी, क्राइम यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई; तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2100 नशीली टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी कर रहे एक युवक को महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास पकड़ा गया। जब्त टैबलेट की कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्र के महादेवघाट विसर्जन कुंड के आसपास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने संदिग्ध की पहचान कर घेराबंदी की और उसे पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद असजद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) की 2100 टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, टैबलेट रखने और उनकी बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने टैबलेट ओडिशा से लाना बताया।
8.40 लाख रुपये की टैबलेट जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असजद, पिता मोहम्मद इस्लाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति विहार कॉलोनी, दुर्गा आटा चक्की के पास, डंगनिया, थाना डी.डी.नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से जब्त टैबलेट की अनुमानित कीमत 8 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। मामले में थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 22(सी) में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित टैबलेट आरोपी को कहां से मिलीं, उन्हें रायपुर तक कैसे पहुंचाया गया और इनकी बिक्री के लिए किन लोगों से संपर्क किया गया था। पुलिस के अनुसार, टैबलेट की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और आगे सप्लाई में शामिल संभावित लोगों की पहचान के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों ने अब तक NDPS एक्ट के 94 मामलों में कुल 207 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, एमडीएमए, पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्त सामग्री, नकदी और वाहनों की कुल कीमत 7 करोड़ 19 लाख 81 हजार 600 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी और सप्लाई में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































