नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति को भेंट की गई छत्तीसगढ़ की खास पहचान, पहाड़ी मैना और कोसा साड़ी ने खींचा ध्यान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रपति को भेंट की गई छत्तीसगढ़ की खास पहचान, पहाड़ी मैना और कोसा साड़ी ने खींचा ध्यान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने पहाड़ी मैना की प्रतिकृति और राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भेंट की प्रसिद्ध कोसा साड़ी, राष्ट्रपति ने भी दिया खास स्मृति चिह्न

रायपुर ACGN:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान लोकभवन में राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक देखने को मिली। गुरुवार को राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। वहीं, राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने उन्हें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंटकर राज्य की पारंपरिक कला और बुनकर विरासत से परिचित कराया।


इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। इन स्मृति चिह्नों के आदान-प्रदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाओं को सम्मान दिया गया।
छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान और जैव विविधता का प्रतीक है। दूसरी ओर, कोसा साड़ी अपनी विशिष्ट बनावट, पारंपरिक बुनाई और कलात्मक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। यह साड़ी प्रदेश की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला को देशभर में पहचान दिलाती है।


राष्ट्रपति को भेंट किए गए ये स्मृति चिह्न केवल उपहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का प्रतीक भी हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now