नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल, माता हासी देवी के सम्मान में राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल, माता हासी देवी के सम्मान में राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल, माता हासी देवी के सम्मान में राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी हुआ स्मारक सिक्का, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित

रायपुर ACGN:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। माता हासी देवी के सम्मान में जारी यह सिक्का सिंधी समाज के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का अवसर है।
पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी समाज की इस विभूति के सम्मान में सिक्का जारी होने से देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समाज के लोगों में गर्व की भावना है।


इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्रह करने वाले लोग शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकेंगे।


कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने दिया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देशभर से आए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now