सुरता के डांस मुकाबले में मां शारदा ग्रुप ने मारी बाजी, 14 टीमों ने दिखाया हुनर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने लिया हिस्सा, मां शारदा ग्रुप चर्चा ने हासिल किया प्रथम स्थान
सूरजपुर ACGN:- ग्राम पंचायत सुरता में 13 अक्टूबर 2026 को नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से आई डांस टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला और हुनर का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
प्रतियोगिता में मां शारदा ग्रुप, चर्चा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीजे बॉय ग्रुप, उमेश्वरपुर दूसरे और RDX बैंड बॉय ग्रुप, बैकुंठपुर तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में शामिल टीमों में मां शीतला डांस ग्रुप, बन्जा; सुरता ग्रुप; ब्लैक एंड व्हाइट गर्ल्स ग्रुप डांस; डीजे बॉयज ग्रुप, उमेश्वरपुर; निवेद कुमार शर्मा, सूरजपुर; द यूनिक क्रू डांस ग्रुप, कुडेली; गर्ल्स डांस ग्रुप, गुरमा; जैक्सन ग्रुप, कोतल; मां शारदा ग्रुप, चर्चा; क्रिया राम ग्रुप, बरदिया; शूरवीर ग्रुप, सीतापुर और RDX बैंड बॉय, बैकुंठपुर शामिल रहे। इन टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का माइक संचालन राजेंद्र कुर्रे एवं श्यामलाल राजवाड़े ने किया। आयोजन से स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। साथ ही क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला और लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































