होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
ग्राम चंद्रपुर के आदित्य होटल में काम करता था करीब 20 वर्षीय गोलू, मौत की वजह अब तक साफ नहीं।
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर नगर सीमा से लगे ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले करीब 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू, पिता छत्तर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे युवक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर होटल संचालक और कर्मचारियों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी होटल पहुंच गए।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत की असल वजह जांच पूरी होने और संबंधित साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































