नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा संकल्प अभियान में दिखी युवा शक्ति की एकजुटता, ‘विकसित भारत 2047’ पर बनी विशाल मानव श्रृंखला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा संकल्प अभियान में दिखी युवा शक्ति की एकजुटता, ‘विकसित भारत 2047’ पर बनी विशाल मानव श्रृंखला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

छात्र-छात्राओं, युवाओं और माय भारत वालेंटियर्स ने हाथों में हाथ थामकर दिया राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का संदेश

कोरबा ACGN:- विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओपन थिएटर मैदान देशभक्ति के रंग में नजर आया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारी-कर्मचारियों और माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई।
प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, ओएसडी तरुण कुमार किरण, संयुक्त कलेक्टर टीआर भारद्वाज, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता और शिक्षक भी शामिल हुए।
विशाल मानव श्रृंखला के माध्यम से युवाओं ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now