नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ कोरबा में निकली सेवा ज्योति यात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ कोरबा में निकली सेवा ज्योति यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ओपन थिएटर में संकल्प सभा, मशाल यात्रा और 76×76 वर्गफीट की रंगोली ने दिया सेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित हुई। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रधानमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने नागरिकों से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने जिले में डीएमएफ से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आश्रम-छात्रावास और सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 15 अक्टूबर के बाद तेज होगी। शहर के अंडरब्रिज की तकनीकी अड़चनें भी दूर होने की जानकारी दी।


सभा में मंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘विकसित भारत सेवा संकल्प’ की शपथ दिलाई। उन्होंने ओपन थिएटर में चार फ्लड लाइट लगाने तथा पुराने बस स्टैंड के रानी रोड के पास स्थित चौक का नाम ‘विकसित भारत चौक’ रखने की घोषणा की।


इसी अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं और माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने 76×76 वर्गफीट में भव्य रंगोली तैयार की। प्राकृतिक रंगों और सामग्री से बनाई गई इस रंगोली में आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर कृषि, वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर जनशक्ति, नवाचार और स्थानीय से वैश्विक जैसी अवधारणाओं को दर्शाया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं की रचनात्मकता की सराहना की।


सभा के बाद मंत्री देवांगन के नेतृत्व में हाथों में मशाल लेकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा घंटाघर और निहारिका मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में नागरिकों और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का स्वरूप दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now