नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुरदंडा में धमकीपूर्ण पर्चे मिलने से हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुरदंडा में धमकीपूर्ण पर्चे मिलने से हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीजापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अभिजीत सिंह ठाकुर बीजापुर

सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण के नाम मिले 7 पर्चे; पुलिस के अनुसार जमीन विवाद के बाद माओवाद की आड़ में डर का माहौल बनाने की कोशिश।

बीजापुर ACGN:- थाना आवापल्ली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरदंडा में 7 अक्टूबर की सुबह सरपंच, उपसरपंच और एक ग्रामीण के नाम धमकीपूर्ण पर्चे मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से कुल 7 पर्चे बरामद किए गए। पर्चों में सरपंच नारायण काका, उपसरपंच नारायण कचलम और ग्रामीण जयमूर्ति चापड़ी को स्कूल निर्माण सहित अन्य कार्यों को लेकर धमकी दी गई थी।

ASP Ops Sh Aman Kumar Jha


सरपंच नारायण काका ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे कमारगुड़ा की ओर जाते समय उनके घर के पास रास्ते में दो पर्चे मिले। शिकायत पर थाना आवापल्ली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में जांच के दौरान पुलिस ने पर्चे फेंकने वालों की पहचान की। पुलिस के अनुसार ग्राम मुरदंडा-बायेगुड़ा निवासी संदीप मड़कम का संबंधित भूमि पर करीब पांच वर्षों से कब्जा था। जून 2026 में तहसीलदार द्वारा भूमि का सीमांकन कर स्कूल भवन निर्माण की प्रक्रिया के तहत कब्जा हटाया गया था।
पुलिस के मुताबिक इसके बाद संदीप मड़कम ने नागेश बोड़के के साथ मिलकर माओवाद की आड़ में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से धमकीपूर्ण पर्चे तैयार किए और मुरदंडा-कमारगुड़ा मार्ग पर फेंके। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जनसुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धमकीपूर्ण पर्चे, संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना मिलने पर अफवाहों पर विश्वास न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन का भय दिखाकर लोगों को डराने या शासकीय कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now