नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलों से अनुशासन और करियर की नई राह मिलती है: राज्यपाल रमेन डेका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलों से अनुशासन और करियर की नई राह मिलती है: राज्यपाल रमेन डेका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर रायपुर

नवभारत फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में राज्यपाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

रायपुर ACGN:- राज्यपाल रमेन डेका नवभारत परिवार द्वारा आयोजित 17वीं अखिल भारतीय फुटबॉल एवं जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने फाइनल मुकाबला देखा और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए।


अखिल भारतीय प्रतियोगिता के फाइनल में तमिलनाडु पुलिस ने दल्लीराजहरा माइंस को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल भरनी ने नवीन पिछड़ा वर्ग क्रीड़ा परिसर को हराकर विजेता का खिताब जीता।


राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज खेल करियर का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं और प्रतिभा व मेहनत के दम पर खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बढ़े हैं।


उन्होंने फुटबॉल को टीम भावना और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास का खेल बताते हुए कहा कि नियमों का सम्मान, एक-दूसरे का सहयोग और अंतिम क्षण तक प्रयास करते रहना जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से सीखकर आगे बढ़ने और लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।


राज्यपाल ने कहा कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जिला, राज्य और अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अनुभव मिलता है और अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबले से खेल का स्तर बेहतर होता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की जरूरत बताई।


समापन समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now