बस स्टैंड में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
भाठागांव बस स्टैंड में पुलिस की घेराबंदी, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद।
रायपुर ACGN:- टिकरापारा थाना पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड भाठागांव में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर खुमान दास मानिकपुरी (22), निवासी ग्राम बिरौद, थाना अभनपुर, रायपुर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 946/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































