स्कूली ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाना पड़ा भारी, 3 चालकों पर चालान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
फाफाडीह यातायात पुलिस की चेकिंग में नियमों का उल्लंघन पकड़ा गया, चालकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत।
रायपुर ACGN:- स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर रायपुर यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में यातायात थाना फाफाडीह पुलिस ने क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चल रहे 3 स्कूली ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान तीन ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते पाया गया। पुलिस ने मोटरयान अधिनियम की धारा 179 एवं 125/177 के तहत चालान काटा। चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि निर्धारित सीट क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं और ड्राइवर सीट के अगल-बगल किसी बच्चे को न बैठाएं, क्योंकि इससे वाहन के नियंत्रण में दिक्कत और हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
यातायात पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की क्षमता और सुरक्षा मानकों की निगरानी करें तथा नियमों का उल्लंघन नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































