नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, मोबाइल से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, मोबाइल से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बिलासपुर पुलिस की डिजिटल पहल, जिले के ई-रिक्शा का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड; महिला और आम यात्रियों की सुरक्षा पर जोर।

बिलासपुर ACGN:- सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यातायात बिलासपुर पुलिस ने ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं QR कोड आधारित पहचान व्यवस्था की शुरुआत की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह पहल 8 अक्टूबर 2026 को शाम 3 बजे चेतना भवन पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में शुरू की गई।
इस व्यवस्था के तहत जिले के ई-रिक्शा और चालकों का डिजिटल पंजीकरण किया जाएगा। प्रत्येक पंजीकृत ई-रिक्शा को एक विशिष्ट डिजिटल आईडी और QR कोड मिलेगा। यात्री अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर संबंधित वाहन और चालक की उपलब्ध जानकारी देख सकेंगे। जरूरत या आपात स्थिति में यह जानकारी परिजनों अथवा संबंधित व्यक्ति के साथ साझा करना भी आसान होगा।
डिजिटल पंजीकरण के दौरान चालक की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का विवरण, फोटो सहित आवश्यक जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित की जाएगी। इससे पुलिस और प्रशासन को सत्यापन, निगरानी और आवश्यक कार्रवाई में सुविधा मिलेगी तथा ई-रिक्शा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
महिला और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर
पुलिस के अनुसार इस पहल का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करना है। यात्रा से पहले वाहन और चालक की जानकारी उपलब्ध होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। किसी आपात स्थिति में डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से संबंधित जानकारी तत्काल साझा की जा सकेगी।
ई-रिक्शा का डिजिटल डेटाबेस तैयार होने से भविष्य में वाहनों और चालकों के सत्यापन तथा प्रशासनिक कार्रवाई को भी अधिक सरल बनाया जा सकेगा। बिलासपुर पुलिस के अनुसार यह पहल डिजिटल तकनीक, नागरिक सुविधा और सार्वजनिक सुरक्षा को जोड़ने वाला मॉडल है, जिसे अनुभव के आधार पर अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जा सकता है।
पुलिस ने इसे सुरक्षित सफर, डिजिटल पहचान और नागरिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। यह व्यवस्था जनहित तथा महिला एवं नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से संचालित की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now