अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई
बलांगीर ACGN:- महाराजा अग्रसेन जयंती पर ओडिशा में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, ओडिशा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आगामी 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश महासचिव किशन लाल अग्रवाल ने 30 सितंबर को भेजे पत्र में महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े आदर्शों का उल्लेख करते हुए सरकार से अवकाश घोषित करने की मांग की है। सम्मेलन ने पत्र में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने का भी उल्लेख किया है।

सम्मेलन का कहना है कि ओडिशा में भी महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से उनके सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विचारों को सम्मान मिलेगा और समाज को उनके आदर्शों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। पत्र की एक प्रति राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को भी भेजी गई है।
इस मांग का बलांगीर उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय संजय अग्रवाल (अन्नू) तथा मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार पवन अग्रवाल सहित विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारियों ने समर्थन किया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा सभी राज्य के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































