पुलिस से बचते-बचते कुएं में समाई जिंदगी! बाइक सहित गिरा फरार वारंटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
न्यायालय से जारी था स्थायी वारंट, रात में हुआ दर्दनाक हादसा; पुलिस ने शव और बाइक निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री के स्कूल पारा में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में रामकोला निवासी प्रदीप कुमार घुई की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार बाइक से जा रहा था और इसी दौरान बाइक सहित कुएं में गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में शव और बाइक को कुएं से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक प्रदीप कुमार घुई के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वह कुएं में किस तरह गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































