नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मौत के बाद परिवारों को आर्थिक सहारा, हरिश्चंद्र योजना से चार परिवार लाभान्वित, पार्षद धीरेश सावत ने बांटी सहायता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मौत के बाद परिवारों को आर्थिक सहारा, हरिश्चंद्र योजना से चार परिवार लाभान्वित, पार्षद धीरेश सावत ने बांटी सहायता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

हरिश्चंद्र योजना के तहत चार परिवारों को 4-4 हजार रुपये की सहायता, आगे भी जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा

गंजाम ACGN:- बरहमपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 26 गोसाईं नुआगांव में हरिश्चंद्र योजना के तहत निधन वाले परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वार्ड के युवा पार्षद धीरेश सावत, जिन्हें क्षेत्र के लोग प्यार से सिलू भाई के नाम से भी जानते हैं, ने चार परिवारों को योजना के तहत 4-4 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।


बताया गया कि हरिश्चंद्र योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसी योजना के तहत पार्षद सावत ने पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग किया।


स्थानीय लोगों के अनुसार धीरेश सावत छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर वार्ड नंबर 26 से पार्षद का चुनाव जीता। पार्षद बनने के बाद वे वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार काम करने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।


इस दौरान पार्षद धीरेश सावत ने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द संबंधित विभागों के माध्यम से हल कराने का प्रयास किया जाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now