खेत में रोती मिली नवजात बच्ची, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संतोष यादव
शराब दुकान के पास सड़क से 500 मीटर दूर खेत में मिली बच्ची, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल; पुलिस तलाश रही बच्ची को छोड़ने वाली महिला को
सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को खेत से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि बच्ची अंग्रेजी शराब दुकान के पास सड़क से करीब 500 मीटर अंदर खेत में मिली। ग्रामीणों के समय पर पहुंच जाने से बच्ची को तत्काल मदद मिल सकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची की साफ-सफाई कर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज और निगरानी के लिए 112 वाहन से बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात बच्ची को खेत में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। बच्ची की पहचान और उसे वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर नवजात बच्ची को खेत में किसने छोड़ा? बच्ची को वहां छोड़ने के पीछे क्या मजबूरी या वजह थी? क्या बच्ची को जानबूझकर सुनसान खेत में छोड़ा गया था? यदि ग्रामीणों को समय पर उसके रोने की आवाज नहीं सुनाई देती तो क्या होता?
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि सड़क से करीब 500 मीटर दूर खेत में नवजात बच्ची आखिर पहुंची कैसे? क्या पुलिस जांच में बच्ची को खेत तक लाने वाले व्यक्ति या महिला की पहचान हो पाएगी?
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसे खेत में छोड़ने की पूरी कहानी अभी रहस्य बनी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर इस नवजात बच्ची को खेत में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































