खेत में मिली मासूम की खबर से मंत्री सक्रिय, इलाज और सुरक्षा के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सीएचएमओ से फोन पर ली बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी
सरगुजा ACGN:- जिले के दरिमा क्षेत्र में खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया है। बच्ची की जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उसके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।
मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर नवजात बच्ची को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और उसकी सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची के इलाज और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बच्ची को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने अधिकारियों से बच्ची की सुरक्षा और आगे के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने कहा कि इस समय बच्ची का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उसे बेहतर उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण और भविष्य के लिए आवश्यक संरक्षण भी मिलना चाहिए।
बताया गया कि दरिमा क्षेत्र में खेत के पास नवजात बच्ची मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। फिलहाल बच्ची को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री श्री अग्रवाल ने बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि यह नन्ही बच्ची स्वस्थ होकर अपने जीवन में आगे बढ़े, यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने उपचार के साथ बच्ची की सुरक्षा, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































