नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन ठगी से बचने गांव पहुंची पुलिस, चौपाल में खुला साइबर सुरक्षा का पाठ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन ठगी से बचने गांव पहुंची पुलिस, चौपाल में खुला साइबर सुरक्षा का पाठ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रतनपुर में साइबर जागरूकता को लेकर जन चौपाल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

चपोरा में ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके, OTP और अनजान लिंक को लेकर किया सतर्क

बिलासपुर ACGN:- साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रतनपुर थाना पुलिस ने ग्राम चपोरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए।


चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी लोन, लॉटरी, केबीसी या नौकरी का झांसा देकर लोगों से निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल की जाती है। ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।


पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, CVV नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। व्हाट्सऐप, फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए। फर्जी लोन, लॉटरी, केबीसी और नौकरी के नाम पर आने वाले लालच भरे संदेशों और फोन कॉल से भी सावधान रहने की सलाह दी गई।


पुलिस ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो घटना के बाद समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
जन चौपाल में ग्राम सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने ग्रामीणों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now