नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरानी रंजिश में हत्या, जंगल में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुरानी रंजिश में हत्या, जंगल में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

धारदार हथियार से हमला कर हत्या का आरोप, फदहाखार जंगल में शव छिपाने की कोशिश; पुलिस ने हथियार भी किया जब्त

बिलासपुर ACGN:- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ओमप्रकाश लहरे पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2026 को मर्ग क्रमांक 78/2026 की जांच के दौरान पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम मैट्रिक चौक फदहाखार स्थित घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने हत्या से जुड़े तथ्य सामने आए।
पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मैट्रिक चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर सुनील निर्मलकर उर्फ टाइगर, घनंजय धुरी उर्फ आदि और उनके अन्य साथियों ने ओमप्रकाश लहरे के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में फेंक दिया गया।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 703/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील निर्मलकर उर्फ टाइगर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर के सामने सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर तथा घनंजय धुरी उर्फ आदि पिता जलेश्वर धुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोरमी रोड मैट्रिक चौक सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार जब्त किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now