नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा वायुसेना का शौर्य! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा वायुसेना का शौर्य!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

2 नवंबर को ‘सारंग’ के छह हेलीकॉप्टर दिखाएंगे एयरोबेटिक करतब, ‘आकाशगंगा’ टीम करेगी पैराशूट जंप; 100 से ज्यादा अधिकारी-जवान होंगे शामिल

संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर ACGN:- इस बार राज्योत्सव में छत्तीसगढ़वासियों को जमीन पर संस्कृति और विकास की झलक के साथ आसमान में भारतीय वायुसेना का रोमांच भी देखने को मिलेगा। 2 नवंबर 2026 को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना की ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयरोबेटिक शो प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक इस विशेष आयोजन में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल होंगे। ‘सारंग’ टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ हवाई करतब दिखाएगी, जबकि वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
         छह हेलीकॉप्टरों की फॉर्मेशन बनेगी आकर्षण
बैठक में वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ‘ध्रुव’ के माध्यम से अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करती है। टीम के हेलीकॉप्टर अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आसमान में एयरोबेटिक करतब प्रस्तुत करेंगे।
‘सारंग’ का अर्थ मोर है और टीम के हेलीकॉप्टरों की रंग-सज्जा भी मोर की थीम से प्रेरित है। वायुसेना के अनुसार टीम देश के साथ अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी अपने पायलटों की दक्षता, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन करती रही है।


         आसमान से छलांग लगाएगी ‘आकाशगंगा’
राज्योत्सव के दौरान भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपने करतब दिखाएगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सारंग के हेलीकॉप्टरों का एयरोबेटिक प्रदर्शन और आकाशगंगा टीम की पैराशूट जंप राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे।
तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा, भारतीय वायुसेना के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ने बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग के लिए पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित निर्धारण और आयोजन स्थल तक लोगों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर बेहतर साउंड सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया गया, ताकि उद्घोषणा और जरूरी सूचनाएं लोगों तक स्पष्ट रूप से पहुंच सकें।
           सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यातायात और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए विशेष आकर्षण होगा। प्रशासन की ओर से नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now