नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भालू ने मचाई दहशत! सुबह-सुबह गांव में घुसकर 3 ग्रामीणों पर हमला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भालू ने मचाई दहशत! सुबह-सुबह गांव में घुसकर 3 ग्रामीणों पर हमला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संतोष यादव, सूरजपुर ब्यूरो

जंगल से गांव तक पहुंचा जंगली भालू, बुजुर्ग महिला समेत तीन घायल, गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर

सरगुजा ACGN:- मैनपाट वन परिक्षेत्र के ग्राम समनिया में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली भालू गांव के भीतर पहुंच गया। देखते ही देखते भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में फुलेश्वरी मझवार उम्र 65 वर्ष, सियाराम कुजूर उम्र 70 वर्ष और नेहरू मझवार उम्र 70 वर्ष घायल हो गए।
बताया गया कि भालू के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल तीनों ग्रामीणों को तत्काल कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घायलों में फुलेश्वरी मझवार की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायलों के उपचार में सहयोग किया।
           भालू के व्यवहार से ग्रामीणों में चिंता
गांव में जंगली भालू के इस तरह पहुंचने और लगातार तीन ग्रामीणों पर हमला करने की घटना के बाद समनिया सहित आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने भालू के व्यवहार को असामान्य बताया है। लोगों को अब जंगल और आसपास के इलाकों में आवाजाही को लेकर भी चिंता सताने लगी है।
घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से लोगों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और जंगली जानवरों की मौजूदगी की स्थिति में उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें वन विभाग की निगरानी और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now