नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति! बकालो शक्ति केंद्र की मासिक बैठक में संगठन पर मंथन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति! बकालो शक्ति केंद्र की मासिक बैठक में संगठन पर मंथन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर ब्यूरो

आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का लिया संकल्प

सूरजपुर ACGN:- शक्ति केंद्र बकालो के अंतर्गत ग्राम तारकेश्वरपुर में शक्ति केंद्र की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक नारायण सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी धनपत सिंह, सह-प्रभारी सुभाष साहू सहित बूथ अध्यक्ष फुलेश राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े, सहदेव राम, शिवदास और भगवान राम समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।
            बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूथ स्तर पर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now