नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा! पुलिस ने वाहन चालकों को किया सावधान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा! पुलिस ने वाहन चालकों को किया सावधान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और ऑटो डीलर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक, केवल अधिकृत माध्यम से भुगतान की अपील

रायपुर ACGN:- ई-चालान के निराकरण और वाहन चालकों को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर, परिवहन विभाग, रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन और इंश्योरेंस कंपनियों की संयुक्त बैठक कालीबाड़ी स्थित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ई-चालान के भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ फर्जी लिंक से होने वाली साइबर ठगी को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2019 से आईटीएमएस कैमरों के जरिए जारी किए जा रहे ई-चालानों की स्थिति, भुगतान और लंबित चालानों के प्रमुख कारणों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन ने परिवहन विभाग द्वारा जारी चालानों तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
ई-चालान की जानकारी केवल अधिकृत माध्यम से लें


बैठक में बताया गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की सूचना वाहन के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है। इसमें चालान नंबर, वाहन नंबर और संबंधित जानकारी उपलब्ध रहती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ई-चालान की स्थिति जांचने और भुगतान के लिए केवल शासकीय अधिकृत ई-चालान पोर्टल अथवा एम परिवहन ऐप का इस्तेमाल किया जाए। यातायात पुलिस की ओर से ई-चालान के भुगतान के लिए व्हाट्सऐप या किसी अन्य सोशल मीडिया माध्यम से भुगतान लिंक नहीं भेजा जाता।
एक गलत लिंक खाली कर सकता है बैंक खाता
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए वाहन चालकों को सलाह दी गई कि व्हाट्सऐप अथवा अन्य माध्यम से मिलने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर भुगतान न करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करें।


ऑनलाइन भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकृत च्वाइस सेंटर अथवा परिवहन सेवा केंद्र से भी ई-चालान की जानकारी और भुगतान संबंधी सहायता ली जा सकती है।
वाहन डीलर्स भी करेंगे जागरूक
बैठक में ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपने प्रतिष्ठानों में अधिकृत ई-चालान पोर्टल की जानकारी से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित करने और वाहन खरीदने, सर्विसिंग, बीमा तथा फिटनेस जैसे कार्यों के लिए आने वाले ग्राहकों को सही माध्यम से ई-चालान जांचने और भुगतान करने की जानकारी देने की अपील की गई।
ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और वाहन चालकों को अधिकृत ई-चालान पोर्टल की जानकारी देने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात स्नेहिल साहू एवं सतीश ठाकुर, वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, आरएडीए के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र भसीन, एफएडीए स्टेट अध्यक्ष विवेक गर्ग, आरएडीए अध्यक्ष कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष अभिनव ऋषि सहित करीब 100 ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए केवल अधिकृत माध्यम का इस्तेमाल करें। संदिग्ध व्हाट्सऐप संदेश, फर्जी वेबसाइट और अनजान लिंक से सावधान रहें तथा लंबित ई-चालानों का समय पर निराकरण करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now