नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काशीराम नगर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

काशीराम नगर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, धारदार चाकू बरामद

रायपुर ACGN:- तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में राहगीरों को चाकू लहराकर डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि काशीराम नगर में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर उसे लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयुष प्रकाश बताया और वह तेलीबांधा, रायपुर का निवासी होना बताया गया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 420/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष प्रकाश उर्फ छोटे, पिता सलूप प्रकाश, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्याम नगर, गोकुल कॉम्प्लेक्स के सामने, थाना तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now