नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑयल लीक है…” और पलक झपकते गायब बैग! कार चालकों को पुलिस की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑयल लीक है…” और पलक झपकते गायब बैग! कार चालकों को पुलिस की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

ध्यान भटकाकर कार से सामान उड़ाने का तरीका, रायपुर पुलिस ने जारी की सावधानी की अपील

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में कार चालकों को सावधान करने के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग कार चालक का ध्यान भटकाकर वाहन के अंदर रखा कीमती सामान चोरी करने का तरीका अपना रहे हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
रायपुर के थाना गंज में दर्ज एक प्रकरण का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार चालक को बोनट के सामने तेल गिरने या लीकेज होने की बात कहकर रोका। चालक ने कार सड़क किनारे खड़ी की और बोनट की जांच करने तथा कार की सर्विसिंग से जुड़े व्यक्ति से संपर्क करने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने कार के अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में नकदी, बैंक से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा था।
पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि रास्ते में कोई व्यक्ति अचानक “ऑयल गिर रहा है”, “कार से आवाज आ रही है” या “टायर में कुछ समस्या है” जैसी बात कहकर रोकने की कोशिश करे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। कार से बाहर निकलने से पहले वाहन में रखा कीमती सामान अपने पास सुरक्षित कर लें और यदि कोई सामान कार में ही रखना हो तो वाहन को लॉक करके ही बाहर निकलें।
पुलिस ने यह भी अपील की है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें। यदि स्थिति संदिग्ध लगे तो किसी सुरक्षित और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि रास्ते में अचानक मदद के नाम पर ध्यान भटकाने वाले लोगों से सावधान रहें। थोड़ी सी सतर्कता वाहन में रखे कीमती सामान को चोरी होने से बचा सकती है।
सावधानी ही सुरक्षा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now