एनीकट में अचानक बढ़ा पानी, पिलर पर चढ़ी 71 जिंदगियां! सभी सुरक्षित निकाले गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
महानदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन एनीकट में फंसे थे 71 लोग, एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम ने चलाया त्वरित बचाव अभियान
रायपुर ACGN:- ग्राम टीला, गोबरा नवापारा में महानदी के निर्माणाधीन एनीकट में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से फंसे सभी 71 लोगों को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रात के समय जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई थी और अपनी जान बचाने के लिए लोगों को निर्माणाधीन एनीकट के पिलरों पर चढ़ना पड़ा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सूचना मिलते ही बचाव दल को सक्रिय किया गया। एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर एनीकट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत और बचाव कार्य में ग्राम टीला के सरपंच हरि शंकर पटेल, पंचगण, ग्रामीणों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार ध्रुव एवं स्कूल स्टाफ ने भी सहयोग किया।

बाढ़ में फंसे 71 लोगों में 66 मजदूर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के बताए गए हैं, जबकि 5 लोग ग्राम टीला के निवासी हैं। सुरक्षित निकाले जाने के बाद सभी 66 मजदूरों को शासकीय प्राथमिक शाला टीला के तीन बड़े हॉल में ठहराया गया है।
प्रशासन की ओर से ठहराए गए लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। स्कूल परिसर में पेयजल के लिए ओवरहेड टंकी और पर्याप्त शौचालय उपलब्ध हैं। भोजन की व्यवस्था निर्माणाधीन एनीकट के ठेकेदार द्वारा की जा रही है, जिसमें सरपंच, ग्रामीण और स्कूल स्टाफ सहयोग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए स्कूल परिसर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय भी मौजूद है। डॉ. सतपाल देवांगन ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी है। प्रशासन ने सभी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सभी मजदूर स्वस्थ बताए गए हैं।
मजदूरों के ठहरने वाले तीनों हॉल में ट्यूबलाइट, बल्ब और पंखे चालू हैं। सोने के लिए ग्रीन चटाई की व्यवस्था की गई है। स्कूल का मैदान भी स्वच्छ और पूरी तरह सूखा है। सरपंच ने बताया कि स्कूल के पास करीब 2000 वर्गफीट का महिला भवन भी मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर वहां भी लोगों को ठहराया जा सकता है, जिससे स्कूल के नियमित संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो।

इधर, निर्माणाधीन एनीकट के इंजीनियर ने बताया कि महानदी का जलस्तर कम होने के बाद अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर एक से दो दिन के भीतर निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जा सकता है।
फिलहाल सबसे बड़ी राहत यह है कि बाढ़ के बीच एनीकट में फंसी सभी 71 जिंदगियां सुरक्षित हैं और प्रशासन की निगरानी में उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































