सरकारी स्कूलों में नौकरी का बड़ा मौका! 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी, तीन परीक्षाओं की तारीख तय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
शासकीय विद्यालयों में 5 हजार नियमित पद और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा पदों पर होगी भर्ती, अक्टूबर से शुरू होंगी महत्वपूर्ण परीक्षाएं
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों को भरा जाना है। इनमें शासकीय विद्यालयों के 5 हजार नियमित पद तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1,812 संविदा शैक्षणिक पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है।
शासकीय विद्यालयों में होने वाली नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1,654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इन पदों में ई संवर्ग के 2,227 और टी संवर्ग के 2,773 पद बताए गए हैं।
भर्ती को लेकर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, जबकि शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों के लिए परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। ऐसे में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
इधर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती की जा रही है। विभाग के अनुसार इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती की अधिसूचना सितंबर माह में जारी किए जाने की प्रक्रिया में है, जबकि ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर माह से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश के शासकीय एवं उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन पदों पर भर्ती की जा रही है। हजारों पदों पर होने वाली यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है, जो लंबे समय से शिक्षकीय सेवा में आने की तैयारी कर रहे हैं। अब निगाहें निर्धारित परीक्षा तिथियों और आगामी आवेदन प्रक्रिया पर टिकी हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































