सिटी कोतवाली के नए भवन का लोकार्पण – 31 साल पुरानी इमारत बदली, सिटी कोतवाली को मिला नया ठिकाना! ई-मालखाने से अब जप्त माल का डिजिटल हिसाब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और आईजी राम गोपाल गर्ग ने वर्चुअल किया लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना
कोरबा ACGN:- कोरबा शहर की पुलिस व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण थाना सिटी कोतवाली को अब नया और आधुनिक भवन मिल गया है। थाना परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नवीन थाना भवन का लोकार्पण और ई-मालखाने का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े और नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया।

सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित हुआ था। करीब 31 वर्षों तक पुलिसिंग की जिम्मेदारियां संभालने के बाद भवन की पुरानी संरचना और बदलती पुलिसिंग आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।

नए थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलने के साथ आम नागरिकों को भी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।
ई-मालखाना बनेगा पुलिसिंग में डिजिटल व्यवस्था की नई कड़ी
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना व्यवस्था का उद्घाटन रहा। मालखाने में विभिन्न प्रकरणों से संबंधित जब्त माल-मशरूका के रिकॉर्ड को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल किया गया है।

पहले पुराने प्रकरणों से संबंधित जब्त सामग्री को लंबे समय बाद तलाशने में पुलिस कर्मचारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था में मालखाने में रखे सामान को व्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है। प्रत्येक सामग्री की पहचान और आवश्यक मार्किंग सुनिश्चित की गई है तथा उसका विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज किया गया है।
अब किसी प्रकरण से संबंधित माल की जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड के माध्यम से उसे आसानी से खोजा जा सकेगा। इससे जब्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, रिकॉर्ड प्रबंधन, त्वरित खोज और पारदर्शिता में सुविधा मिलने के साथ विवेचना तथा न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।

आधुनिक व्यवस्था से पुलिसिंग को मिलेगी नई गति
वर्चुअल लोकार्पण के दौरान उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नया थाना भवन और ई-मालखाना पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पुलिसिंग में सुविधा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
वहीं बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने आधुनिक पुलिस अधोसंरचना और ई-मालखाने जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण बताया।
जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।
नए थाना भवन और ई-मालखाना व्यवस्था के शुरू होने से सिटी कोतवाली में पुलिसिंग के साथ रिकॉर्ड प्रबंधन और जब्त माल के रखरखाव की व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलने की उम्मीद है।
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































