नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां से छीना एक साल का मासूम, 5 घंटे में नागपुर पहुंची पुलिस, सकुशल लौटाया बच्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां से छीना एक साल का मासूम, 5 घंटे में नागपुर पहुंची पुलिस, सकुशल लौटाया बच्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊



रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

गुढ़ियारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नागपुर के उमरेड पहुंचकर आरोपी को पकड़ा; बच्चे को सुरक्षित मां के सुपुर्द किया

रायपुर ACGN:- एक मां के लिए वह वक्त बेहद भयावह था, जब घर में घुसकर उसके एक वर्षीय बच्चे को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही रायपुर कमिश्नरेट की नॉर्थ जोन पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे की तलाश में बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार पतासाजी करते हुए नागपुर के उमरेड तक पहुंची और घटना के करीब 5 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर 2026 को थाना गुढ़ियारी में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पवन साहू उसके घर में घुसा और उसके साथ गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए उसके एक वर्षीय बालक को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गुढ़ियारी में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया और बच्चे की तलाश के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना गुढ़ियारी की टीम आरोपी और बच्चे की तलाश में जुट गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्चे को अपने साथ लेकर नागपुर, महाराष्ट्र की ओर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल उमरेड, नागपुर के लिए रवाना हुई। वहां लगातार पतासाजी और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।


पुलिस के अनुसार घटना के लगभग 5 घंटे के भीतर उमरेड, नागपुर पहुंचकर आरोपी पवन साहू को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PS 0520 भी जप्त की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
   बच्चे को वापस पाकर मां ने पुलिस का जताया आभार


बच्चे के सकुशल वापस मिलने के बाद उसकी मां ने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस, नॉर्थ जोन पुलिस और थाना गुढ़ियारी की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार बेहद चिंतित था, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही जिस तेजी से कार्रवाई शुरू की, उससे उन्हें उम्मीद मिली और कुछ ही घंटों में उनका बच्चा सुरक्षित वापस मिल गया।
मां ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपना वीडियो संदेश भी साझा किया।
रायपुर पुलिस के अनुसार, समय पर मिली सूचना, तत्काल कार्रवाई और लगातार की गई पतासाजी के परिणामस्वरूप लगभग 5 घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now