नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुराने विवाद में गाली-गलौज के बाद ब्लेड से हमला, डंगनिया का आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुराने विवाद में गाली-गलौज के बाद ब्लेड से हमला, डंगनिया का आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर

बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी बनाया निशाना, आरोपी की निशानदेही पर धारदार ऑपरेशन ब्लेड बरामद

रायपुर ACGN:- डंगनिया क्षेत्र में पुराने विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। 18 सितंबर 2026 की रात पुराने विवाद को लेकर आरोपी अमन यादव ने कथित तौर पर प्रार्थी से गाली-गलौज करते हुए धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति पर भी ब्लेड से हमला कर उसे चोट पहुंचाने का आरोप है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
संयुक्त टीम ने की आरोपी की तलाश घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा एसीपी पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
निशानदेही पर हथियार बरामद पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ऑपरेशन ब्लेड बरामद कर जब्त किया गया। मामले में थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 591/2026 के तहत धारा 296 एवं 109(1) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अमन यादव, पिता गोपाल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पीछे, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना डी.डी. नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम की भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now