नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश उत्सव पर आसमान से पहरा, ड्रोन बना रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस की तीसरी आंख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणेश उत्सव पर आसमान से पहरा, ड्रोन बना रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस की तीसरी आंख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर

गुढ़ियारी के भीड़भाड़ वाले इलाकों से संवेदनशील क्षेत्रों तक हवाई निगरानी, त्योहारी सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

रायपुर ACGN:- गणेश उत्सव और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर जमीन के साथ अब आसमान से भी नजर रखी जा रही है।


आसमान से हर गतिविधि पर नजर पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के पर्यवेक्षण में ड्रोन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे के जरिए क्षेत्र में लोगों की आवाजाही, भीड़ की स्थिति और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है।


पुलिस का उद्देश्य किसी भी संभावित स्थिति की समय रहते जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई को तत्काल प्रभावी बनाना है। इसके लिए ड्रोन निगरानी को त्योहारी अवधि की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।


‘तीसरी आंख’ की तरह काम कर रहा ड्रोन त्योहारी आयोजनों के दौरान कई स्थानों पर एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में जमीन पर तैनात पुलिस बल के साथ हवाई निगरानी व्यवस्था पुलिस को व्यापक क्षेत्र पर नजर रखने में मदद कर रही है। ड्रोन के जरिए ऊपर से दिखाई देने वाली गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है, जिससे भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।


पेट्रोलिंग के साथ तकनीक का सहारा नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा केवल ड्रोन निगरानी ही नहीं, बल्कि पुलिस बल की सतत पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को भी जारी रखा गया है। गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।
त्योहारी अवधि में निगरानी रहेगी जारी पुलिस के अनुसार गणेश उत्सव और आगामी त्यौहारों के दौरान नॉर्थ जोन क्षेत्र में सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु और आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहारी आयोजन में शामिल हो सकें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now