नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अटके राजस्व मामलों पर संभागायुक्त सख्त, भारतमाला भू-अर्जन प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अटके राजस्व मामलों पर संभागायुक्त सख्त, भारतमाला भू-अर्जन प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर

नामांतरण, खाता विभाजन, व्यपवर्तन और सीमांकन के लंबित मामलों की समीक्षा; सीएम हेल्पलाइन 1076 के आवेदनों पर भी ली जानकारी

रायपुर ACGN:- रायपुर संभाग में लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों और भारतमाला परियोजना से जुड़े भू-अर्जन मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय आयुक्त, रायपुर संभाग के सभाकक्ष में उनकी अध्यक्षता में लंबित राजस्व प्रकरणों एवं भारतमाला परियोजना से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रायपुर संभाग के संबंधित जिलों के अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, भू-अर्जन से जुड़े अधिकारी तथा भारतमाला परियोजना के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी लेते हुए इनके निराकरण में आ रही स्थिति की समीक्षा की।


नामांतरण से सीमांकन तक लंबित मामलों की समीक्षा बैठक में नामांतरण, खाता विभाजन, व्यपवर्तन और सीमांकन से संबंधित लंबित राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से प्रकरणों की प्रगति और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
भारतमाला परियोजना के भू-अर्जन मामलों पर भी फोकस बैठक में भारतमाला परियोजना से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। भू-अर्जन मामलों में मध्यस्थम् एवं सुलह अधिनियम, 1996 के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों से संबंधित मूल अभिलेख तथा जवाबदावा की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली गई। इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
प्रकरणवार जानकारी लेकर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े ने अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी लेते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भारतमाला परियोजना से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण के साथ संबंधित मूल अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया। बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों को गति देकर प्रभावित पक्षों को समय पर प्रशासनिक समाधान उपलब्ध कराना रहा।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now