स्व. चरण सिंह अग्रवाल का लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
आपातकाल में करीब 18 माह जेल में रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए किया संघर्ष, मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
सूरजपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19 सितंबर 2026 को सूरजपुर प्रवास के दौरान स्वर्गीय चरण सिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. चरण सिंह अग्रवाल के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया था।
लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री चरण सिंह अग्रवाल का लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण विशेष रूप से स्मरणीय रहेगा। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने करीब 18 माह जेल में रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव, सेवाभाव और समाज के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का सार्वजनिक जीवन केवल उसके पद या राजनीतिक भूमिका से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए कार्यों और कठिन परिस्थितियों में निभाई गई जिम्मेदारियों से याद किया जाता है। स्व. चरण सिंह अग्रवाल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और जनसेवा के प्रति जो योगदान दिया, वह हमेशा स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































