नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भक्ति के रंग में रंगा जवाली, धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन झांकी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भक्ति के रंग में रंगा जवाली, धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन झांकी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल

पूजा-अर्चना के बाद निकली भव्य झांकी, विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल, प्रसाद वितरण के साथ दिया सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

कोरबा ACGN:- भगवान विश्वकर्मा जी की भक्ति और आस्था से जवाली गांव का वातावरण उस समय भक्तिमय हो उठा, जब मूर्ति स्थापना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान विश्वकर्मा जी की विसर्जन झांकी धूमधाम से निकाली गई। आयोजक अंजोर साय पटेल एवं पुनीता बाई परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा जी के जयकारे लगाए।
ठाकुर देव चौक से शुरू हुई झांकी, गांव की गलियों में गूंजे जयकारे: भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाकर विसर्जन झांकी ठाकुर देव चौक से प्रारंभ हुई। झांकी गांव के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं में भगवान विश्वकर्मा के प्रति गहरी आस्था दिखाई दी और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों ने श्रद्धा के साथ झांकी में सहभागिता निभाई। इसके बाद झांकी खोलार नदिया पहुंची, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह: कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा जवाली-सिंघाली मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। विधायक की मौजूदगी से आयोजन में शामिल लोगों में भी उत्साह नजर आया।
धार्मिक आयोजन बना सामाजिक एकता का संदेश: इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाले इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और गांव में आपसी सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी समयानुसार उपस्थित होने की सहमति जताई।
भगवान विश्वकर्मा जी की विसर्जन झांकी के साथ जवाली में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में परिवार, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ में सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now