नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का शिकंजा, बदमाशों से वारंटियों तक पर बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का शिकंजा, बदमाशों से वारंटियों तक पर बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


कट्टा दिखाकर डराने वाले आरोपी को जेल भेजा, 40 लीटर महुआ शराब जब्त, वारंटियों पर भी चला पुलिस का अभियान

कोरबा ACGN:- आगामी गणेश पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने जिले में विशेष अभियान तेज कर दिया है। 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, वारंटियों, अवैध शराब और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में वैधानिक कार्रवाई की गई।


सर्वमंगला में कट्टा दिखाकर डराने की सूचना, आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र में हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर द्वारा सर्वमंगला क्षेत्र में कट्टा दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


    अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 40 लीटर जब्त
विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू साहू, निवासी वायनली डुग्गू के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।


         वारंटियों और अन्य मामलों में भी कार्रवाई
गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान 07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 06 स्थायी वारंट में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। वहीं 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
      गणेश उत्सव को लेकर पुलिस की निगरानी बढ़ी
गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा संपूर्ण अनुविभाग क्षेत्र में पेट्रोलिंग, निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार की जा रही है। पुलिस द्वारा पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले संभावित तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध शराब का परिवहन या विक्रय करने, हथियार का प्रदर्शन करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील – उत्सव मनाएं, शांति बनाए रखें
कोरबा पुलिस ने नागरिकों और गणेश उत्सव समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गणेश उत्सव के बीच पुलिस की लगातार कार्रवाई और निगरानी का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
                    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ में सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now