नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 11 लाख दीपों से जगमगाया बलौदाबाजार, विवेकानंद सरोवर में दिखा अलौकिक नजारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

11 लाख दीपों से जगमगाया बलौदाबाजार, विवेकानंद सरोवर में दिखा अलौकिक नजारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, सवा लाख दीपों से रोशन हुआ विवेकानंद सरोवर

बलौदाबाजार ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा और समर्पण के अवसर पर 17 सितंबर को बलौदाबाजार जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में लगभग 11 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
दीपों की रोशनी से बलौदाबाजार का वातावरण उत्सवमय नजर आया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।


शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि के बाद निकली रैली
मुख्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जनउत्साह के बीच चौक से चौपाटी तक रैली निकाली गई।
रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और इसके बाद सभी मुख्य कार्यक्रम स्थल चौपाटी पहुंचे।
     सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विवेकानंद सरोवर रहा, जहां सवा लाख दीपों की रोशनी से सरोवर का पूरा परिसर जगमगा उठा। पेड़ों पर सजी रंग-बिरंगी रोशनी और शांत जल में दिखाई दे रहे दीपों के प्रतिबिंब ने वातावरण को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।
सरोवर की रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। दीपों की कतारों ने पूरे आयोजन को विशेष दृश्यात्मक स्वरूप दिया।
देशभक्ति गीतों के बीच मंत्री ने भी गाया गीत
समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा टीम द्वारा देशभक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसी दौरान राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने भी अपने अंदाज में गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमुदाय उत्साहित नजर आया।


           सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण का संदेश
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जगाने का प्रयास है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सहभागिता का आह्वान किया।


     जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पूर्व विधायक श्री प्रमोद शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।
‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जिलेभर में एक साथ जलाए गए लगभग 11 लाख दीपों ने जनभागीदारी, सेवा और संकल्प का संदेश दिया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now