पांच लाख दीयों से जगमगाया मुंगेली, ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान का आगाज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में हुआ आयोजन, जनकल्याण और जनभागीदारी का दिया संदेश
मुंगेली ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर मुंगेली जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित पुराने बस स्टैंड के कमेटी हॉल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू तथा विशिष्ट अतिथि मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित श्री शीलू साहू, श्री शैलेश पाठक, श्री गिरीश शुक्ला, एल्डरमैन एवं पार्षदगण मौजूद रहे।

गरीब, वंचित और मातृशक्ति के कल्याण को प्राथमिकता
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जनभागीदारी और आभार की भावना व्यक्त की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकास की अवधारणा को गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण से जोड़ने का कार्य किया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है।

उन्होंने घर-घर शौचालय के माध्यम से स्वच्छता और महिलाओं के सम्मान तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली सुविधा की दिशा में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को उपचार सुविधा मिलने की बात कही।

श्री साहू ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय नरेंद्र मोदी ने सरकार को गरीबों, वंचितों और माताओं-बहनों के कल्याण के लिए समर्पित करने की बात कही थी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान
मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से देशभर में सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना इस अभियान का उद्देश्य है।

जिले में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों के साथ ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’ विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा सप्ताह, ‘आंगन का उत्सव’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृत्व सम्मान, विकसित भारत से संबंधित गतिविधियां, सेवा ज्योति यात्रा, ‘जल जन-जन’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, रंगोली प्रतियोगिता और जन सेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं।

सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश
जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी ने सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































