नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक लाख दीयों से रोशन हुआ बालोद, दीपों में सजा भारत का मानचित्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एक लाख दीयों से रोशन हुआ बालोद, दीपों में सजा भारत का मानचित्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  संतोष तिवारी बालोद

सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सांसद भोजराज नाग की मौजूदगी में ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और जनभागीदारी का लिया संकल्प

बालोद ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बालोद जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान जनकल्याणकारी गतिविधियों, शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एक लाख दीपों से भारत के मानचित्र की आकर्षक आकृति तैयार की गई, जिसने पूरे स्टेडियम को रोशनी से भर दिया।


   सांसद भोजराज नाग की मौजूदगी में हुआ दीप प्रज्वलन
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


सांसद श्री भोजराज नाग ने आयोजन की सफलता के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित पूरे जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन की सफलता सभी के समर्पण, सेवाभाव और कर्तव्यपरायणता का परिणाम है। उन्होंने अभियान के आगामी आयोजनों की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।


       दीपों के जरिए सेवा और जनभागीदारी का संदेश
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। दीपों के माध्यम से सेवा, सकारात्मकता और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


बालोद जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर नागरिकों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।


       जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलाव का उल्लेख
सांसद श्री भोजराज नाग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा और देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आम नागरिकों तक पहुंची सुविधाओं का उल्लेख किया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, कोरोना काल में निःशुल्क टीकाकरण, रेलवे के आधुनिकीकरण और अमृत भारत स्टेशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया।


        सांस्कृतिक प्रस्तुति और रंगोली बनी आकर्षण
कार्यक्रम में पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू, राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, श्री राकेश (छोटू) यादव, श्री पवन साहू और श्री अभिषेक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नवचेतना फाउंडेशन कलंगपुर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। फाउंडेशन ने स्टेडियम परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की थीम पर आकर्षक रंगोली भी तैयार की।


             एक लाख दीपों में दिखा सेवा संकल्प
बालोद के स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एक लाख दीपों से भारत के मानचित्र को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से जिले में शासकीय योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और सेवा भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now