नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सहारे मिले तो आसान हुई जिंदगी, दिव्यांगजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सहारे मिले तो आसान हुई जिंदगी, दिव्यांगजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


करतला के शिविर में 113 दिव्यांगजनों का परीक्षण, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के साथ ही जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का आकलन करने के उद्देश्य से जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों की शुरुआत आज जनपद पंचायत करतला से हुई।
करतला में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 113 दिव्यांगजन पहुंचे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगता का मूल्यांकन करने के साथ पात्रता एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगजनों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

       अलग-अलग दिव्यांगता वाले हितग्राही हुए शामिल
शिविर में 68 अस्थिबाधित, 18 मानसिक दिव्यांगता वाले, 8 मूक-बधिर, 11 श्रवणबाधित, एक सिकल सेल तथा 7 दृष्टिबाधित दिव्यांगजन शामिल हुए। परीक्षण के बाद पात्र हितग्राहियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान 17 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 14 को श्रवण यंत्र, 8 को व्हीलचेयर, 4 को बैसाखी, 3 को अंधत्व छड़ी तथा 10 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई।


कलेक्टर ने कहा—दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ाने और मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर सकेंगे। शासन का उद्देश्य केवल उपकरण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र जैसी सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी न हो, इसलिए शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय में एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए अलग सेंटर स्थापित करने की बात भी कही।
सद्भावना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सद्भावना भवन करतला के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
उन्होंने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दिव्यांगजनों का घर-घर सर्वे कर उनकी पहचान सुनिश्चित करें। सर्वे के दौरान उनकी जरूरतों और पात्रता का आकलन करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासकीय सहायता से वंचित न रहे।


            एक ही स्थान पर मिली कई सुविधाएं
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के विशेष शिविरों से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन, प्रमाण पत्र संबंधी प्रक्रिया और आवश्यक सहायक उपकरण प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इसका विशेष लाभ दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को मिल रहा है।
शिविर में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोकाबाई कंवर, सरपंच श्रीमती फूलबाई, जनपद सदस्यगण, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, प्रशिक्षु आईएएस एवं सहायक कलेक्टर श्री विशाल जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
        इन तारीखों में अन्य जनपदों में होंगे शिविर
जिले के सभी पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। करतला के बाद 21 सितंबर को पाली, 23 सितंबर को कटघोरा, 24 सितंबर को पोड़ी-उपरोड़ा तथा 25 सितंबर 2026 को कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र में शिविर आयोजित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने बताया कि सहायक उपकरण मिलने से उनकी रोजमर्रा की कई परेशानियां कम हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।



प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now