नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कहासुनी से खूनी खेल तक! टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – कापू में हत्या का 24 घंटे में खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कहासुनी से खूनी खेल तक! टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – कापू में हत्या का 24 घंटे में खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

पखनाकोट में चैतराम यादव की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी के बताए स्थान से जंगल में छिपाई गई वारदात में प्रयुक्त टांगी बरामद

रायगढ़ ACGN:- जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी नैहर साय मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आपसी कहासुनी और अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त टांगी भी छाताघुरा जंगल से बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर 2026 को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना थाना कापू को मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।


            घर की परछी में मिला ग्रामीण का शव
पुलिस के अनुसार मौके पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव ने जानकारी दी कि मृतक की पत्नी के बताए अनुसार 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात गांव का ही नैहर साय मांझी उनके घर आया था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चैतराम यादव पर टांगी से हमला किए जाने की बात सामने आई। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की।


    पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकारने की बात कही
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी नैहर साय मांझी ने बताया कि 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद उसने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को छाताघुरा जंगल में एक पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम जंगल पहुंची और बताए गए स्थान से टांगी बरामद कर उसे जब्त किया।
      आरोपी गिरफ्तार, आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी
पुलिस ने नैहर साय मांझी, उम्र 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय गोपाल मांझी, को थाना कापू में दर्ज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
             24 घंटे में जांच पूरी करने वाली टीम
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस टीम ने घटना के बाद तेजी से सुराग जुटाते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सोमेश गोस्वामी तथा आरक्षक संजीव पटेल, कन्हैया लाल भगत और विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now