नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेले में नन्हे कलाकार ने बांधा समां, नृत्य देखने उमड़ी भीड़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मेले में नन्हे कलाकार ने बांधा समां, नृत्य देखने उमड़ी भीड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बरहमपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

स्वदेशी उद्योग मेले में हर शाम सज रहा सांस्कृतिक मंच, नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का जीता दिल

बरहमपुर ACGN:- बरहमपुर के इंजीनियरिंग स्कूल मैदान में नारायण पुस्तकालय की ओर से आयोजित स्वदेशी उद्योग मेले में इन दिनों खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 2 सितंबर से शुरू हुआ यह मेला 13 सितंबर तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन शाम को नृत्य और संगीत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बरहमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खास तौर पर शिशु कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक नृत्य से मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक तालियां बजाते नजर आए। बच्चों की मासूमियत के साथ उनकी शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।


मेले में हर शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों के चलते शाम होते ही मेले में रौनक बढ़ जाती है और दर्शकों की भीड़ मंच के आसपास जुटने लगती है। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सूजनी अनुष्ठान की ब्रांड एंबेसडर पुष्पलता पाणिग्राही, सावना दाश, श्रद्धा फाउंडेशन की संपादक श्रद्धांजलि पाढ़ी, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत पात्र, अधिवक्ता प्रज्ञा पंडा, योग शिक्षिका राधारानी पात्र तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक सुदीप कुमार साहू शामिल हुए। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम का संचालन काहू राउत और रश्मिता दलाई ने किया। वहीं कलाजंलि आर्टिस्ट ट्रस्ट के मुख्य परिचालन रामेश्वरी नन्द, डॉ. दिव्यानी देब, ममता आदाल तथा पूर्व कॉरपोरेटर मूना जेना सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वदेशी उद्योग मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों और जरूरत की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। एक ओर जहां मेले में विभिन्न सामानों की बिक्री लोगों को आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। मेले का यह मेल-जोल खरीदारी के साथ स्थानीय कला और संस्कृति को भी मंच प्रदान कर रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now