नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा के 79 हजार किसानों के खातों में पहुंचे 15.94 करोड़ रुपये, छूटे किसानों के लिए जरूरी सूचना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा के 79 हजार किसानों के खातों में पहुंचे 15.94 करोड़ रुपये, छूटे किसानों के लिए जरूरी सूचना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत जिले के 79,138 कृषक परिवारों को मिली आर्थिक सहायता। पात्र किसानों को हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये। पंजीयन से वंचित किसान पहले च्वाइस सेंटर जाकर बनवाएं फार्मर आईडी।


कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कोरबा जिले के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। योजना की 24वीं किस्त के रूप में जिले के 79,138 लाभार्थी कृषक परिवारों के बैंक खातों में कुल 15.94 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्त पोषित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना का उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत पात्र कृषक परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में चार-चार माह के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को शामिल किया गया है। पात्र परिवारों की पहचान राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर की जाती है।
किस्त पाने के लिए ये प्रक्रियाएं जरूरी
पीएम-किसान योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि अभिलेख एकीकरण यानी लैंड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है। इन प्रक्रियाओं में किसी तरह की कमी होने पर योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
पंजीयन से छूटे किसान पहले बनवाएं फार्मर आईडी
जिले में ऐसे पात्र किसान परिवार, जो अब तक पीएम-किसान योजना में पंजीयन नहीं करा पाए हैं, उनके लिए भी जरूरी सूचना जारी की गई है। ऐसे किसान अपने नजदीकी च्वाइस सेंटर पहुंचकर सबसे पहले फार्मर आईडी बनवाएं। इसके बाद वे पीएम-किसान योजना के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
योजना के माध्यम से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में पात्र किसान अपनी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराएं, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now