नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग की उम्र बढ़ाकर फर्जी आधार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग की उम्र बढ़ाकर फर्जी आधार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

नाबालिग से दुष्कर्म, फर्जी दस्तावेज और नवजात बिक्री मामले में अब तक नौ गिरफ्तार

रायपुर ACGN:- नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रसव कराने तथा नवजात शिशु की बिक्री से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने मुख्य आरोपियों में शामिल महिला के कहने पर पीड़िता के आधार कार्ड में नाम और उम्र में कथित रूप से बदलाव कर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर के अपराध क्रमांक 289/2026 से संबंधित है। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में पूर्व में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला आरोपी पूनम सागरिया ने पीड़िता की वास्तविक उम्र अधिक दर्शाने और उसका नाम बदलने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराने की व्यवस्था की थी। इसके लिए पीड़िता का आधार कार्ड दलदल सिवनी, मोवा, पंडरी निवासी पिंटू सिंह को दिया गया था।
पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर पिंटू सिंह की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पूनम सागरिया के कहने पर मोबाइल में उपलब्ध एक ऐप के माध्यम से पीड़िता के आधार कार्ड में नाम में बदलाव करने तथा उसकी उम्र बढ़ाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की बात स्वीकार की। तैयार किया गया फर्जी आधार कार्ड उसने पूनम सागरिया को वापस देने की बात भी पुलिस को बताई।
पुलिस ने आरोपी पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी की पहचान पिंटू सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी द्वारिका विहार, शिव मंदिर के पास, दलदल सिवनी, थाना मोवा पंडरी, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार जब्त मोबाइल फोन और विवेचना के दौरान सामने आए अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और उनके द्वारा किए गए कथित कृत्यों की भी विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य और साक्ष्य के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now