नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शस्त्रों पर मंत्रोच्चार, फिर गूंजा जयघोष; विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस ने लिया सुरक्षा का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शस्त्रों पर मंत्रोच्चार, फिर गूंजा जयघोष; विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस ने लिया सुरक्षा का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

रक्षित आरक्षी केंद्र में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने धर्मपत्नी के साथ की पूजा-अर्चना; जिले के थानों में भी निभाई गई परंपरा

बिलासपुर ACGN:- विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर के रक्षित आरक्षी केंद्र में पुलिस विभाग की वर्षों पुरानी शस्त्र पूजन की परंपरा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने धर्मपत्नी के साथ शस्त्र पूजा की। इस दौरान माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की कामना की गई।


विजयादशमी को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना करते हुए बिलासपुर जिले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।


शस्त्र पूजन के लिए पुलिस के हथियारों को विशेष रूप से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। परंपरा के अनुसार एसएसपी रजनेश सिंह ने कुम्हड़े (रखिया) की प्रतीकात्मक बलि अर्पित की। इसके बाद देवी-देवताओं के जयकारों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस का जयघोष किया गया, जिससे पुलिस जवानों में उत्साह और कर्तव्य के प्रति समर्पण का माहौल बना।


     इंसास राइफल से हवाई फायर, वाहनों की भी हुई पूजा
शस्त्र पूजन की परंपरा के तहत एसएसपी रजनेश सिंह ने इंसास राइफल से हवाई राउंड फायर किया। इसके बाद अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी परंपरानुसार हवाई फायर किया। इसके पश्चात पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के माध्यम से पुलिस बल ने समाज और जिले की सुरक्षा के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस बल के लिए अपने कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी को याद करने का अवसर भी है। समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर परिस्थिति में तत्पर रहेगी।


      पुलिस लाइन से लेकर थानों तक निभाई गई परंपरा
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिलासपुर पुलिस लाइन के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी शस्त्र पूजन किया गया। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना एवं पुलिस इकाइयों में विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान मां दुर्गा से जिलेवासियों की सुरक्षा, शांति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों और पूरे पुलिस परिवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर यादव, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी, डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार, डीएसपी IUCAW सुश्री अनीता प्रभा मिंज, डीएसपी अजाक सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक श्रीमती मानकुंवर सिदार, निरीक्षक किशोर केंवट सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, नव आरक्षक एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now