नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शस्त्र पूजा, हवन और देशभक्ति की धुनें, विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में दिखा शक्ति और सेवा का संगम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शस्त्र पूजा, हवन और देशभक्ति की धुनें, विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में दिखा शक्ति और सेवा का संगम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने की माता शक्ति की आराधना, पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर पुलिस ने दोहराया सुरक्षा का संकल्प

रायपुर ACGN:- विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की पुलिस लाइन में शस्त्र एवं वाहनों की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विधि-विधान से माता शक्ति की आराधना की तथा हवन-पूजन कर शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ पुलिस बल के शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा भी देखने को मिली।
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर आम नागरिकों की सुरक्षा, जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है, जो शक्ति के साथ जिम्मेदारी और कर्तव्य के महत्व को भी दर्शाती है।
          पुलिस बैंड की धुनों से भक्तिमय हुआ माहौल
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पुलिस बैंड की प्रस्तुति रही। बैंड के जवानों ने माता की आरती की मधुर धुनों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत धुनें प्रस्तुत कीं। इससे पुलिस लाइन का वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई और उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।

शस्त्र पूजन के दौरान पारंपरिक रीति के अनुसार हर्ष फायरिंग भी की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया, स्मृतिक राजनाला, डॉ. अर्चना झा, श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती निमिशा पाण्डेय, सहायक पुलिस कमिश्नर सतीश ठाकुर, निलेश द्विवेदी एवं श्रीमती सीमा अहिरवार, रक्षित निरीक्षक अनीश कुमार सारथी सहित कमिश्नरेट रायपुर के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

विजयादशमी के इस आयोजन के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ यह समारोह पुलिस की परंपरा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now