नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी


सीसीटीवी और तकनीकी सुराग से पुलिस पहुंची जमुई, खेत में छिपे आरोपी को दबोचा; वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद दूसरे राज्य में फरार हुए आरोपी विवेक कुमार यादव को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी रोशन ठाकुर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात गेरवानी स्थित शराब दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल, उम्र 43 वर्ष, ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब साढ़े दस बजे विवेक कुमार यादव अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ शराब दुकान पहुंचा। दोनों का गार्ड के साथ देर रात शराब दुकान आने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि गार्ड द्वारा दोनों को डांट-फटकार लगाए जाने के बाद विवेक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पिस्टलनुमा हथियार से फायर कर दिया। गोली गार्ड के पेट में लगी।
घायल गार्ड ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया और घटना की सूचना अपने साथियों के साथ डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना पुलिस, साइबर थाना, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए।
घायल गार्ड की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाने में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 109(1) तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
सीसीटीवी से मिली अहम कड़ी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए गेरवानी क्षेत्र में व्यापक पतासाजी की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने क्षेत्र के विभिन्न संयंत्रों में काम करने वाले मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि विवेक कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार, गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था और घटना के बाद से फरार है।
जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दी गई। उनके मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के जमुई जिले के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के गांव में तलाश शुरू की गई। पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने घर से निकलकर खेत की ओर भाग गया और वहां छिप गया। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर करीब दो घंटे तक सघन तलाश अभियान चलाया और आरोपी विवेक कुमार यादव को खेत से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी को रायगढ़ लेकर आई, जहां पूछताछ में उसने गार्ड पर गोली चलाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अग्रोहा स्टील संयंत्र में मजदूरी करता था और वहां का फोरमैन उसे परेशान करता था। फोरमैन को डराने-धमकाने के उद्देश्य से उसने अपने गांव जाकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी।


पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की शाम विवेक अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी की शराब दुकान गया था। वहां गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने दोनों को देर रात शराब दुकान आने को लेकर डांट-फटकार लगाई। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों अपने मजदूर आवास लौट गए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गार्ड की डांट से उसका साथी रोशन परेशान होकर रोने लगा, जिसके बाद विवेक गुस्से में पिस्टल लेकर वापस शराब दुकान पहुंचा और गार्ड पर गोली चला दी।


पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस अब फरार आरोपी रोशन ठाकुर की तलाश कर रही है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, आरक्षक हेम सागर पटेल, आरक्षक विक्रम कुजूर, ओम प्रकाश तिवारी और विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दूसरे राज्य में फरार आरोपी की पहचान कर बिहार के जमुई तक पहुंचकर गिरफ्तारी करने और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अपराधी किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर छिपे, पुलिस टीम आपसी समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पतासाजी कर उसे कानून के दायरे में लाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now