नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोतलोता का मुख्य मार्ग बदहाल, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोतलोता का मुख्य मार्ग बदहाल, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


विधायक के पत्र के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ गौरव पथ का काम, स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने 13 अप्रैल 2026 को गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में गौरव पथ योजना के अंतर्गत लोतलोता, चारपारा, पुरैनाखार और कोलिहामुड़ा सहित प्रमुख मार्गों के विकास कार्य कराए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि पत्र दिए जाने के करीब चार माह बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित कार्य शुरू नहीं हो सके हैं।


बारिश के मौसम में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए और बड़ी समस्या बन गई है। जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने के साथ दोपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो रहा है। स्कूली बच्चों को भी खराब मार्ग के कारण विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र में एचटीपीएस सीएसईबी प्रबंधन द्वारा राखड़ डैम भी स्थित है। मार्ग से समय-समय पर भारी वाहनों के माध्यम से राखड़ का परिवहन भी किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और बारिश के कारण सड़क की स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है, इसलिए मार्ग के विकास एवं मजबूतीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि द्वारा संबंधित विभाग और मंत्री के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी जा चुकी है, तो अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होना चिंता का विषय है। बारिश के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मार्ग का शीघ्र सुधार किया जाना जरूरी है।


ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि लोतलोता सहित आसपास के गांवों के मुख्य मार्गों का विकास कार्य जल्द शुरू कराया जाए और सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का काम जल्द पूरा होने से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और भारी वाहनों के आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल सकेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now