नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

रायपुर ACGN:- राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि जारी कर दी है। विभाग द्वारा राज्य के नगरीय निकायों के लिए कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। इस निधि से मनोनीत पार्षदों यानी एल्डरमैन की अनुशंसा पर क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य कराए जाते हैं।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा यह राशि नगरीय निकायों को जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि एल्डरमैन निधि का सदुपयोग करते हुए इसका लाभ शहरी आबादी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निधि से जनहित और स्थानीय आवश्यकता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।
विभाग द्वारा जारी राशि के अनुसार राज्य के 10 नगर निगमों के लिए एल्डरमैन निधि के रूप में कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसी तरह 53 नगर पालिकाओं के लिए कुल 3 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
वहीं राज्य की 102 नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन निधि की कुल 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। इस तरह नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी हुई है।
राज्य सरकार की ओर से जारी इस निधि का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ उपलब्ध कराना है। एल्डरमैन की अनुशंसा से होने वाले कार्यों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली आवश्यकताओं को विकास कार्यों में शामिल करने का अवसर मिलता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now